फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर योजना में मिली धांधली, जांच के आदेश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल ने सोमवार को विकास खंड करहल के वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया ग्राम खेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तमाम योजनाओं में धांधली और मानक विहीन कार्य होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

सीडीओ दोपहर एक बजे ग्राम खेड़ा का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के समय ग्रामवासियों ने सीसी रोड में नाली न बनवाने, ग्राम के अधिकांश मजरों मे लाइट न होने, 48 में से 20 हैंडपंप खराब होने, प्राथमिक विद्यालयों एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गैस चूल्हा, लाइट न होने की शिकायत की। वहीं स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को दूध आवंटित न होने, आंगनबाड़ी केंद्र बोझा एवं खेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र न चलने की शिकायती की। वहीं ग्रामीणों ने ग्राम में दो स्थानों नगला टीका में तोफान सिंह मंदिर पर और नगला मचे में वेदराम के घर के सामने सोलर लाइट नहीं लगी होने की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में 305 के सापेक्ष 260 शौचालय ही बने हैं। इनमें से भी कई अपूर्ण हैं और पीली ईंट के बनाए जा रहे हैं।

 इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद्र बाथम को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह में मानक के अनुरूप शौचालय पूर्ण कर उन्हें अवगत कराएं। इंदिरा आवास की समीक्षा में पता चला कि एक लाभार्थी रामचंद्र पुत्र मुसद्दीलाल निवासी नगला सुखी नाम का व्यक्ति गांव में नहीं रहता। उन्होंने परियोजना निदेशक की प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मनरेगा योजना में भी निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिली। यहां ग्राम खेड़ा में सीसी रोड से बलवीर सिंह के मकान तक खड़ंजा निर्माण की धनराशि आहरित कर ली गई है लेकिन कार्य नहीं कराया गया है। इस पर रोजगार सेवक ने बताया गया कि धनराशि ईंट भट्ठा में जमा है। सीडीओ ने उपायुक्त श्रमरोजागर को मामले की जांच के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रामवासियों ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन आदि दिलाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सक, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें