फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में काम नहीं होने पर भड़के लोग, हंगामा

Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एआरटीओ कार्यालय में कई दिनों से काम न होने के चलते सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। जमकर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर पहुंचे एसडीएम किशनी ने लापरवाही मिलने पर बाबू को फटकार लगाई। हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर डीएम को रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को भी लोगों के न तो लाइसेंस बने, न ही अन्य काम हुआ। इससे परेशान लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने हंगामा करने के साथ ही एसडीएम किशनी से शिकायत की। एसडीएम जब कार्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें बाबू रवि करन और नरेंद्र सिंह बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिले। जानकारी की तो वहां मौजूद बाबू ने बताया कि दोनों किसी कार्य से गए हैं। जब हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो उसमें आकस्मिक अवकाश दर्ज न होने व प्रार्थना पत्र न होने पर एसडीएम अमित कुमार ने बाबू को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। साथ ही बयान दर्ज किए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर भी जब्त कर लिया। बयान में यह भी लिखा गया कि बाबुओं की अनुपस्थिति के चलते लोगों में आक्रोश और कार्य भी प्रभावित हुआ है।

नहीं बनी एआरटीओ की लॉगिन आईडी
मैनपुरी (ब्यूरो)। कार्यालय पर जांच करने पहुंचे एसडीएम किशनी को कर्मचारी ने बताया कि एआरटीओ की लॉगिन आईडी नहीं है। इसके चलते बडे़ वाहनों का ट्रांसफर, नंबर न मिलना, फिटनेस आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि पूर्व में पीटीओ की आईडी पर काम हो रहा था लेकिन उनके जाने के बाद उक्त आईडी भी बंद हो गई है। एआरटीओ भी चुनाव के बाद से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन


यहां चलता है दलालों का राज
मैनपुरी (ब्यूरो)। एआरटीओ कार्यालय में दलालों का राज चल रहा है। पूर्व में कार्यालय में बाबू के पुत्र द्वारा कार्यालय के बंद कमरे में नोट बदलने का मामला, दलालों की मनमानी फीस वसूलने, खून जांच के फर्जी कागजात तैयार करने आदि के मामले सामने आते रहे हैं। कई बार वहां से दलालों को भी पकड़ा गया मगर उन्हें थाने से मामूली धाराओं में चालान कर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें