फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिछवां हन्नूखेड़ा मार्ग पर पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल

Thu, 12 Mar 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिछवां हन्नूखेड़ा मार्ग पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा में हन्नूखेड़ा जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा सवारियां लेकर जा रहा था। किसी वजह से रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर कर खाई में पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। घायल गांव खटाना निवासी छोटे लाल, शनी, हर्षित निवासी गांव खटाना व दो अन्य लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से खाई में गिरे ई-रिक्शा को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें