डूडा विभाग जिले के पंजीकृत 68 गरीब लोगों को ई-रिक्शा का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दे रहा है। शहरी क्षेत्र में 52 और ग्रामीण क्षेत्र में 16 रिक्शा दिए जाने हैं।
- फोटो : अमर उजाला
डूडा विभाग जिले के पंजीकृत 68 गरीब लोगों को ई-रिक्शा का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दे रहा है। शहरी क्षेत्र में 52 और ग्रामीण क्षेत्र में 16 रिक्शा दिए जाने हैं। बुधवार को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कायनेटिक कंपनी के अधिकारी ने जानकारी दी।
डूडा विभाग की ओर से चलाई जा रही निशुल्क ई-रिक्शा वितरण की योजना के तहत बुधवार को प्रशिक्षण के पहले दिन पंजीकृत चालकों को कायनेटिक ग्रीन कंपनी के अधिकारी राजकुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस योजना के तहत गरीबों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस आदि निशुल्क दिया जाएगा। डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी एमए खान ने बताया कि योजना के तहत कुल 68 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समापन के बाद सभी को ई-रिक्शा का वितरण किया जाएगा।