फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र ने मारी बाजी

Tue, 15 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नेहरू युवा शक्ति संगठन जटपुरा के माध्यम से रघुवीर सिंह इंटर कालेज किशनी पर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी एवं संजीव यादव प्रबंधक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


युवा 800 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र प्रथम, ओमवीर सिंह द्वितीय, सत्यवीर सिंह तृतीय रहे। युवती 200 मीटर दौड़ में प्रथम सुरभि, द्वितीय चावला एवं तृतीय मनोरमा रहीं। भाला फेंक में संजीव प्रथम स्थान पर रहे, जबकि कमलेश द्वितीय एवं विमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में पुष्पेंद्र, योगराज, प्रवीन विजेता रहे। कबड्डी में हिम्मतपुर की टीम ने जटपुरा की टीम को पराजित कर विजय प्राप्त की।
वालीबाल प्रतियोगिता में हिम्मतपुर सतियाहार की टीम को हराकर जटपुरा ने 3-2 से श्रंखला जीती। जटपुरा की टीम में-सत्यभान, पुष्पेंद्र, प्रवीन, ओमवीर, शेर सिंह, अजयराज थे। नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में युवा मंडल जटपुरा द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अरविंद एवं संजीव यादव ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि अरविंद ने युवाओं से कहा कि खेल हमारे जीवन का बड़ा ही महत्वपूर्ण अंग है। इससे हमारा शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि संजीव यादव ने युवाओं से कहा कि हमें खेल के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए। युवा मंडल अध्यक्ष गिरिजाशंकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मालती, गौरव, दीपक, प्रदीप, आनंद, ब्रजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें