फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम बिटिया ने पुलिस से बताई बाप की करतूत, हैवान ने दी रूह कंपाने वाली मौत; साली को फोन कर बोला- मार डाला

Sat, 21 Sep 2024 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में मासूम बिटिया ने पुलिस से बाप की करतूत बताई तो हैवान को गुस्सा आ गया। उसने बटिया को रूह कंपाने वाली मौत दी। साली को फोन कर बोला- मार डाला है। 
विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराब के आदी पिता ने अपनी सात साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पुलिस के सामने मां को पीटने की सच्चाई बता दी थी। एसपी ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। एसपी का कहना है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन


पापा ने मां को डंडे से बुरी तरह पीटा है। पापा शराब पीकर आते हैं। आए दिन पीटते हैं। बस इन्हीं शब्दों ने शराब पीने के आदी राम मोहन में इतना गुस्सा भर दिया कि वह भूल गया कि पुलिस से उसकी शिकायत करने वाली उसकी अपनी बेटी है। शुक्रवार शाम को वह और शराब पीकर आया। पत्नी की गैर मौजूदगी में बेटी मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी। 

घटना घिरोर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव की है। शुक्रवार को राम मोहन का पत्नी पूनम से झगड़ा हो गया था। शिकायत के बाद पुलिस जांच करने आई थी। इस दौरान मां और पिता के सामने मुस्कान ने पुलिस को बताया था कि पिता ने मां को पीटा है।

सच बोलने की सजा मुस्कान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं एसपी विनोद कुमार ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जो लगातार तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।
 

साली को फोन कर बोला... मार डाला बेटी को

पूनम और राम मोहन के बीच हुए झगड़े के बाद पुलिस जांच करने आई तो बेटी मुस्कान ने सारी सच्चाई बता दी थी। इसके कुछ देर बाद पूनम अपनी बहन मंजू के यहां नगला सिकरवार किसी काम से चली गई थी। शाम के समय जब पत्नी घर पर नहीं थी तो आरोपी नशे में धुत होकर आया और मुस्कान को देखते ही वह अनाप-शनाप कहने लगा। 
 

बेटी का गला तब तक दबाए रखा, जब तक की उसके शरीर ने हरकत करना बंद नहीं कर दिया। बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी ने साली मंजू को फोन कर बताया कि उसने मुस्कान को मार डाला है। इसके बाद बदहवास पूनम घर पहुंची तो वहां मुस्कान का शव पड़ा था।
 
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें