फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद तेज धूप ने छीना चैन

Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गरमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दिनोंदिन बढ़ रही गरमी से लोग परेशान हैं। वहीं रविवार को जहां सुबह नौ बजे तक आसमान में बादल छाने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दोपहर बाद लगभग 12 बजे के बाद सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसके चलते लोग गर्मी से परेशान नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान भी बढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे तक आसमान पर बादल छाने से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद निकली तेज धूप ने फिर से भीषण गर्मी का एहसास कराया दिया। एक तो आग उगलता सूरज और ऊपर से पानी की किल्लत। ऐसे में आम आदमी परेशान हो गया है। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूल भरी गर्म हवाओं ने लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया। आलम यह था कि दोपहर बाद बाजार ही नहीं बल्कि अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। देर शाम तक गरम हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। भीषण गरमी के चलते लोगों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें