फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को केबिन से खींचकर पीटा

Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चिकित्सक को केबिन से खींचकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को डेंटल सर्जन की एक संविदा चिकित्सक और उसके साथियों ने केबिन से निकालकर पिटाई कर दी। इस हंगामे के बीच किसी ने कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पहुंची तब तक मारपीट करने वाले वहां भाग गए थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक डेंटल सर्जन दोपहर अपने केबिन में बैठे हुए थे। तभी संविदा पर तैनात एक चिकित्सक अपने चार अन्य साथियों के साथ केबिन में दाखिल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों में कुछ देर तक कहासुनी होती रही इसके बाद गुस्से में संविदाकर्मी चिकित्सक और उसके साथी चिकित्सक को बाहर खींच ले आए। वहां उक्त लोगों ने चिकित्सक को पीटना शुरू कर दिया। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले में अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

कमीशन का खेल है मारपीट का कारण
जिला अस्पताल में चिकित्सक से मारपीट के पीछे मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक पर भेजकर कमीशन खाने की वजह बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस भी करते हैं जो अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्राइवेट फीस लेकर उपचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें