फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त

Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
डीआईओएस के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के वित्तविहीन आदर्श इंटर कालेज में मानदेय न मिलने पर प्रबंधक से नाराज शिक्षक कार्य बंद रखकर आमरण अनशन कर रहे हैं। गुरुवार को डीआईओएस के प्रतिनिधि ने शिक्षकों से डीआईओएस से फोन पर बात करवाकर चार दिनों में समस्या के निस्तारण करने की बात पर दूध पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है वित्तविहीन आदर्श इंटर कालेज के प्रबंधक के मानदेय रुकवाने से नाराज होकर एक दिन के कार्य बहिष्कार के बाद आमरण अनशन पर बैठ गए थे। शिक्षकों का आरोप है कि प्रबंधक द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना था कि जब विद्यालय से उनके नामों की हार्ड फाइल दीपावली से पहले जा चुकी है और फीड भी हो चुकी है ती उन्हें मानदेय क्यों नहीं मिला।
गुरुवार को 34 घंटे बाद चिकित्सक टीम ने पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे शिक्षकों की जांच की। एक दो को छोड़कर सभी शिक्षक बीमार मिले। दोपहर बाद तीन बजे किशनी के राजकीय कन्या इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह डीआईओएस के आदेश पर शिक्षकों से मिले। रामवीर सिंह ने शिक्षकों की बात सुनकर डीआईओएस से शिक्षकों से फोन पर वार्ता कराई। शिक्षक मनोज यादव के अनुसार डीआईओएस ने चार दिनों का समय मांगा है। यह भी बताया कि प्रबंधक को नोटिस भेजा जा चुका है। शिक्षक राजकपूर, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, मनोज सिंह, शौकीन सिंह, चंद्रकेश यादव, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, संध्या यादव, हरिराम, फूलमती, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें