बेवर। नवीगंज में आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मुख्य चौराहे पर सात दिवसीय भागवत गीता प्रवचन का शुभारंभ हुआ। रविवार को पहले दिन श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा एवं जन-जागृति रैली निकाली।
दोपहर में निकाली गई कलश यात्रा में सफेद परिधान पहने श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ध्वज लेकर और सिर पर मंगल कलश रखकर हिस्सा लिया। ओम शांति के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सीवनी मध्य प्रदेश से पधारीं गीता, सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में गीता प्रवचन सुनाएंगी।
अरुण गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 6:30 से 8 बजे तक योग और मेडिटेशन, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भागवत गीता प्रवचन के साथ झांकी भी निकाली जाएगी। नीरज कुमारी, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, बबलू शर्मा, राजू शर्मा, राजीव चौहान, किशोर शाक्य, श्याम गुप्ता, मुन्नालाल बाथम मौजूद रहे।
भागवत सुनने से पापों का होता विनाश
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव असरगढ़ी में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य सत्येंद्र मिश्रा ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। बताया कि भक्ति मार्ग में अगर भावना ठीक हो तो कोई भी व्यवधान या रुकावट नहीं डाल सकता है। अपनी भक्ति के ही बल पर भक्त प्रहलाद प्रसिद्ध हो गए। आचार्य ने बताया कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव के पापों का विनाश हो जाता है। समय निकालकर हमें कथा पांडाल पहुंचकर कुछ न कुछ समय भागवत सुनने में बिताना चाहिए। इससे हमारे विचारों में शुद्धता बनी रहती है। परीक्षित रणधीर चौहान, सुनीता चौहान ने आरती उतारी। इस मौके पर बुधपाल चौहान, दीपक चौहान, आरती चौहान मौजूद रहे।
फोटो 28 असरगढी में कथा सुनाते आचार्य सतेंद्र मिश्रा। संवाद