फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ऑटो संचालकों की मनमानी से लगता जाम

Sun, 08 Mar 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 कुसमरा में मुख्य मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कुसमरा। यादव नगर चौराहे पर लगने वाला जाम आम बात हो गई है। इधर उधर खड़े हाेने वाले ऑटो से रोजाना जाम लगता है। लोगों का कहना है कि यादव नगर चौराहे पर दिन में कई बार जाम लगता है। ऑटो संचालकों के अलावा कुछ निजी वाहन चालक भी हाईवे किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे दुकानदारों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को शाम पांच बजे एक बार फिर जाम लग गया। कई वाहन जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासी राजन, मनोज, सुरेंद्र, संजीव, अनूप, सुनील का कहना है कि रोजाना के जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत सहित पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें