फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विभाग ने बढ़ाया मीटर का लोड, उपभोक्ता हुए परेशान

Sun, 05 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम ने ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 30 हजार लोगाें का बिजली का लोड बढ़ा दिया। जिन उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग पिछले तीन महीने से उनके कनेक्शन से अधिक आ रही थी ऐसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन भार बढ़ा दिया गया है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर कनेक्शन क्षमता बढ़ने का मैसेज पहुंचा। लोगों ने बिजली विभाग के ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विद्युत निगम पिछले कुछ समय से ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम ने कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निगम की ओर से उपभोक्ताओं की मीटर की रीडिंग के आधार पर उनके घर में बिजली के भार की जांच की जा रही है। निगम ने अप्रैल, मई और जून की रीडिंग के आधार पर ओवरलोड कनेक्शन की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के लखनऊ कार्यालय से ही सीधे उपभोक्ताओं के कनेक्शन भार में वृद्धि की गई है। हालांकि विभाग के इस निर्णय से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। कस्बा कुसमरा निवासी हेमंत पालीवाल ने बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया तब उन्हें जानकारी हुई कि मेरे कनेक्शन का भार बढ़ाकर दो किलोवाट से तीन किलोवाट कर दिया गया है। उनका कहना था कि विभाग को पहले नोटिस देना चाहिए था। भार की जांच उपभोक्ता के सामने करनी चाहिए थी। कुसमरा निवासी हरगोविंद पांडेय ने कहा कि उनके कनेक्शन की क्षमता भी दो किलोवाट से तीन किलोवाट कर दी गई है जबकि उनके यहां बिजली की इतनी खपत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें