फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चेकिंग के दौरान प्रेशर हॉर्न, साइलेंसर जब्त

Sun, 05 Jul 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो16 जब्त किए गए साइलेंसर आदि नष्ट कराते सीओ यातायात व अन्य कर्मी। स्रोत ​विभाग।
विज्ञापन
मैनपुरी। यातायात पुलिस अभियान चलाकर प्रतिदिन नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। रविवार को पुलिस लाइन में जब्त किए गए मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न आदि को नष्ट कराया गया। इस दौरान सीओ यातायात जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध अभियान जारी है। जनपद पुलिस अब तक एक हजार बुलेट व अन्य बाइकों की चेकिंग कर चुकी है। 205 मोडिफाइड साइलेंसर के चालान किए गए और 24 साइलेंसर उतरवाए गए। प्रेशर हॉर्न के 195 चालान किए गए और 10 प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए। 150 हूटर के चालान कर सात हूटर उतरवाए जा चुके हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को जब्त कि गए प्रेशर हॉर्न, हूटर आदि को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें