फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का बिजली व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भाकियू का बिजली व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात में विद्युत आपूर्ति के नए रोस्टर से ग्रामीणों में आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीणों की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। भाकियू ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देकर रोस्टर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर बिजली अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। देहात में कटौती का नया रोस्टर लागू कर दिया गया है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है। कटौती के चलते ग्रामीणों तथा देहात क्षेत्र में रहने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब पढ़ने का समय होता है तब कटौती के चलते गांव में बिजली नहीं होती है। बिजली नहीं होने से परीक्षार्थी सही तरीके से परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहें हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि देहात के लिए लागू किए गए रोस्टर का समय बदला ज्राए। इस मौके पर राजा ठाकुर, अहिवरन सिंह यादव, मानिकचंद्र जाटव, योगेंद्र प्रसाद दुबे, राधेश्याम राजपूत, प्रमोद कुमार, संजीव प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें