फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित

Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम लोकेश एम ने शुक्रवार को वर्ष 2014-15 के चयनित डाक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम गडेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में लोहिया आवासों का निर्माण मानक के अनुसार न कराने, आवासों की पुताई न होने, लाभार्थी का नाम न लिखा मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं सही करने को कहा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने शुक्रवार को लोहिया गांव गडेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान गांव में गंदगी पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि जिले में लोहिया गांवों की स्थिति काफी खराब हैै। उन्होंने दो वर्ष बीतने के बाद भी चयनित ग्रामों के संतृप्त न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि गांव की नालियों में कीचड़ भरी है, पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे लोहिया ग्रामों की व्यवस्था सुधारें, सफाई कर्मचारियों की लोहिया ग्रामों में तैनाती कर प्रतिदिन सफाई कराएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीओ विद्युत को निर्देशित किया कि वे तत्काल गांव में तार खिंचवाएं और जहां आवश्यकता हो वहां नए खंभा भी लगवाएं। 
ग्रामवासियों कहा कि वे स्वच्छ शौचालय योजना का लाभ लें और घरों में स्वच्छ शौचालय बनवाकर उनका प्रयोग करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग साहूकार सिंह, आरईएस रूपेश कुमार वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी विकल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें