फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 15 Mar 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव कोसा जगतपुर में रविवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के मोर्चरी भेजा, मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कोसा जगतपुर निवासी दामोदर उर्फ देवेश कुमार ट्रक चालक हैं। आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। रविवार दोपहर पत्नी सुमन कुमारी उर्फ सोनी(28) का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है, सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। परिजन ने बताया कि घटना के समय ससुर मिलाप सिंह बाजार गए थे, पति से किसी बात को लेकर सुमन की कहासुनी हुई थी। मायके पक्ष के लोग भी आ गए, वह हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें