फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पिकअप की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक की मौत

Sun, 15 Mar 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो34 मिलाप सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी रामनगर क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मार्ग पर ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में ऑटो रिक्शा के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मिलाप सिंह (40) ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रविवार सुबह वह रामनगर क्षेत्र में सवारियां उतारने के बाद वह रास्ते में पड़ने वाले पंप से गैस भरवाने जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आलू लाद कर जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो मार्ग पर पलट गया। चालक मिलाप सिंह ऑटो के नीचे दब गया। चीख पुकार सुन कर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चालक को ऑटो के नीचे से निकाला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मिलाप ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में लिया है। हादसे में चालक की मौत के बाद घर पर मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें