मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजर रही सिंहपुर नहर में शनिवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। युवक के दाहिने हाथ में एक टैटू बना था, जिस पर एमआईएसएच गुदवाया गया है। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं।
करहल गेट चौकी प्रभारी पूनम चौधरी को शनिवार सुबह सूचना मिली कि सिंहपुर नहर में एक युवक का शव पड़ा है, इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंची, शव को नहर से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष होने का अनुमान है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शरीर पर नीले रंग की जींस और इसी कलर की शर्ट है। दाहिने हाथ पर एक टैटू बना है, जिस पर एमआईएसएच गुदवाया गया है। दाहिने हाथ में हथेली के ऊपर ओम भी लिखा है।
आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए गए, मगर कोई भी पहचान नहीं बता सका। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास थानों में फोटो और मृतक से संबंधित अन्य जानकारियां भेजी गई हैं।