डीसीएम भिड़ीं, हादसे में पांच घायल
- फोटो : अमर उजाला
थाना किशनी क्षेत्र के कटरा-करहल मार्ग पर डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैफई भेजा।
शनिवार शाम करहल की ओर से आ रही डीसीएम संख्या एचआर 74ए 2239 कटरा-करहल मार्ग पर सामने से आ रही डीसीएम संख्या यूपी 84टी 0154 से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक डीसीएम पलट गई तो दूसरी विपरित दिशा में मुड़ गई। हादसे में एक डीसीएम में सवार कुलदीप (23), दीपक(21), चट्टू (18) पुत्र महावीर सिंह निवासी कटरा व दूसरी डीसीएम में बैठे सुखवीर पुत्र सुभाष चंद्र (35) और अभयपाल (40) पुत्र रामदास निवासी नगला मोती थाना कुर्रा घायल हो गए। हादसे में डीसीएम के चालक भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई भेज दिया। वहीं चालकों ने प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया।