फोटो 9 काली माता मंदिर में दर्शन करतीं अभिनेत्री सोनल चौहान। संवाद
मैनपुरी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने सोमवार को प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर और काली माता मंदिर में दर्शन कर माथा टेका। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं अभिनेत्री ने बेटियों को बड़े सपने देखने और पूरा करने के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कभी भी बड़े सपने देखने से डरना नहीं चाहिए।
सोनल ने कहा कि बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने सपनों को सीमित नहीं करना चाहिए। उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। अभिनेत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि कलाकारी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छुक जिले की बेटियों की हरसंभव मदद की जाएगी। सोनल चौहान अपने भाई विक्रांत चौहान के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जनपद पहुंची थीं।