फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानों पर थिरके युवा, शाम तक चला बधाईयों का दौर

Fri, 02 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बों और देहातों में भी नए साल को लेकर खासा उत्साह रहा। बुधवार रात युवाओं ने सामूहिक रूप से नए साल का जश्न मनाया। जबकि गुरुवार को भी सुबह से देर शाम तक लोग एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरे दिन हाय, हैलो और हैप्पी न्यू इयर के संबोधन गूंजते रहे। करहल में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नगर के विभिन्न स्थानों पर युवा वर्ग उत्साह से सराबोर नजर आया। गीत संगीत नृत्य के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया। रात के 12 बजते ही नगर में आतिशबाजी होने लगी। लोगों ने हैप्पी न्यू इयर कहकर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
भोगांव में भी जोश के साथ युवाओं ने जश्न मनाया। सर्द हवाएं भी युवाओं का उत्साह कम नहीं कर सकीं। युवकों ने मौज मस्ती कर गुजरे वर्ष को अलविदा कहकर नए वर्ष के आगमन का स्वागत किया। रात के 12 बजते ही लोगों ने मोबाइल पर अपने परिचितों, सगे संबंधियों को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवर में युवाओं ने गीतों पर मस्ती की। कुरावली में भी युवाओं ने पार्टी बम चलाकर रात 12 बजे न्यू ईयर की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें