जैन जाग्रति मंच के तत्वावधान में भगवान श्री चंद्रप्रभु पार्श्वनाथ जन्म तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। श्री चंद्रप्रभु पार्श्वनाथ जयंती पर सुबह 10 बजे लोहाई जैन मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान श्री पार्श्वनाथ जन्म तप कल्याणक महोत्सव के तहत दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।
गुरुवार को भगवान श्री चंद्रप्रभु पार्श्वनाथ की जयंती पर श्री पार्श्वनाथ जिनालय लोहाई पर आयोजित जन्म तप कल्याणक महोत्सव के तहत सुबह सामूहिक अभिषेक पूजन हुआ। भगवान पार्श्वनाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना कर भव्य रथयात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारी। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा वापस पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचकर समाप्त हुई।
दोपहर बार पांडुक शिला का अभिषेक पूजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारी और भगवान का पालना झुलाया। देर रात तक जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन होते रहे। धार्मिक आयोजन और रथयात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।