फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दलित युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल में बीते रविवार वोट डालने के विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या के आरोपी को मंगलवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाने पहुंचकर एएसपी ने पीड़ित व आरोपी के बयान लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


विदित है कि थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल में रविवार शाम को वोट डालकर घर लौट रहे दलित आलोक कुमार (24) पुत्र राम प्रकाश जाटव की बसपा में वोट डालने को लेकर भाजपा समर्थक विक्रम ठाकुर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त घटना के बाद परिवारीजनों की ओर से घटना को बसपा में वोट डालने को लेकर अंजाम देना बताया गया था। हालांकि बाद में भाई योगेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में वोट डालने के विवाद का जिक्र नहीं किया गया। वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। थाने पहुंचे एएसपी शिष्यपाल सिंह ने आरोपी के बयान दर्ज करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। पीड़ित परिवारीजनों की ओर से दिए गए बयान में बसपा को वोट देने की बात पर नाराज होकर गोली मारने की बात कही गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी से थाने में पूछताछ चल रही थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि बुधवार को लिखापढ़ी के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें