फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के चलते आठ घंटे तक जाम के हालात

Sat, 03 Dec 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में डग्गामार वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने की वजह से सुबह नौ बजे से जाम के हालात देर शाम पांच बजे तक बने रहे। इस दौरान वाहन रेंग रेंग कर गुजरे। वहीं, बनकिया से गांव पुरैया तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

कस्बा में डग्गामार वाहन स्वामियों पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आता। बस स्टैंड पर बसों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर चालक सवारियों को बैठाते हैं। वहां तैनात रहने वाली पुलिसकर्मी भी मूक दर्शक बने रहते हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे से देर शाम पांच बजे तक जीटी रोड पर जाम के हालात बने रहे। बस स्टैंड से पुरैया और मैनपुरी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन भी रेंगते नजर आए। डग्गामार वाहनों के चलते लगे इस जाम में राहगीरों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बा के लोगों ने एसपी सुनील कुमार सक्सेना से डग्गामार वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें