फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला में कल्पना और टीटू ने मारी बाजी

Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
कला में कल्पना और टीटू ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों की शुक्रवार को बीआरसी नगला जुला और पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरथुआ में खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

बीआरसी नगला जुला पर मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, जागीर एवं नगरक्षेत्र की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताएं समेकित शिक्षा के डीसी रणधीर बहादुर सिंह की देखरेख में हुईं। इसमें 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुनील प्रथम, विमल द्वितीय, रंजीत तृतीय रहे। सुलेख प्रतियोगिता में शिव चरन प्रथम, कल्पना राजपूत द्वितीय, सादगी तृतीय रही। कला में कल्पना राजपूत प्रथम, विकास द्वितीय, पवन कुमार तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में बालिका वर्ग में दुर्गा प्रथम, हेमा द्वितीय, सपना तृतीय रहीं। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में मंजेश प्रथम, शिवम द्वितीय, नितिन तृतीय रहे। एबीआरसी सतीश चंद्र, कायम सिंह, विशेष शिक्षक मसूद अली, संगती कुमार मिश्र, जितेंद्र सिंह, ओमपाल आर्य, सर्वेश कुमार, विमल कुमार, अजय सिंह, उमा द्विवेदी, सुषमा चौहान, अमिता चौहान, रेखा सिंह, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
वहीं करहल एवं बरनाहल ब्लाक की पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरथुआ में वेद प्रकाश की देखरेख में हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीएसए अजीत निगम ने किया। इसमें सुलेख प्रतियोगिता में सुरुचि प्रथम, निशांत द्वितीय, शिवम तृतीय रहे। कला में टीटू प्रथम, कौशल द्वितीय आलोक तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में आदित्य प्रथम, मोनू द्वितीय, शिवम तृतीय, सुलेख में सोनू प्रथम, शिवम द्वितीय, रवि कुमार तृतीय, कला में सोनम द्विवेदी प्रथम, वंदना पाल द्वितीय, साध्वी तृतीय रही। यह प्रतियोगिताएं विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में हुई। सभी विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम नरेश, मनोज कुमार, प्रेमचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट परिसर में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं।
 डायट प्राचार्य नरेेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। विशेषकर उन बच्चों के लिए जो दिव्यांग होते हैं उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ शिक्षित कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ में राहुल प्रथम, कन्हैया द्वितीय, संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम, निहाल सिंह ने द्वितीय, मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में प्रियंका ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय, निहाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन व वादन में प्रियंका ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय, निहाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानंगज सर्वेश यादव, किशनी अवनीश यादव, बेबर जेपी सिंह, अलका मिश्रा, सुधा यादव, पीएल शाह, आरेंद्र सिंह, आरपी सिंह, कृष्णवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें