फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हो गई मौत

Thu, 28 Dec 2023 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार उछलकर दूर जा गिरा। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुसमरा मार्ग पर एक साइकिल सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव सखरामपुर निवासी किसान रविंद्र कुमार (30) बुधवार को एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव बिरतिया गया हुआ था। शाम को वह साइकिल से गांव वापस लौट रहा था। वह जब मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन इस बीच कोहरे का फायदा उठा कर टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजन को दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे में रविंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें