फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: साइबर ठगों ने वृद्धा को बनाया निशाना, दो वर्ष में खाते से निकाल लिए 18 रुपये, एसपी से लगाई गुहार

Wed, 15 Mar 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में साइबर ठगों ने वृद्धा को अपना निशाना बनाया। उन्होंने दो वर्षों में उसके खाते से लाखओं रुपये पार कर दिए। वृद्धा को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने एसपी से गुहार लगाई है।   
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाते से पार किए लाखों रुपये - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर ठगों ने एक वृद्धा को अपना निशाना बनाया। ठगों ने दो वर्ष में उसके खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी हुई तो वृद्धा के होश उड़ गए। उसने एपी आफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की और पैसा वापस कराने की गुहार लगाई।  

विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के रठेरा गांव निवासी वृद्धा प्रेमीश्री के पति शिवचरन पूर्व प्रधानाचार्य की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वृद्धा के दो खातों में ट्रेजरी से रुपया आता था। वह उसके जीवन यापन का एकमात्र सहारा था। बुधवार को वृद्धा ने एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया। 

साइबर सेल कर रही मामले की जांच

बताया कि 28 फरवरी को वह बैंक पहुंची और अपने खाता की जानकारी ली। तब उसे पता चला कि बीते दो साल से उसके खाता से करीब 18 लाख रुपया निकाले जा चुके हैं। वृद्धा छह महीने में एक बार ही बैंक आया करती थी। खाता से धोखाधड़ी कर रुपया निकालने वाला व्यक्ति कौन है। इसके बारे में वृद्धा को कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें