गुजरे साल को विदा देने और नए साल के स्वागत के दौरान लोगों ने शहर के होटल और घरों पर जमकर धमाल किया। कहीं डीजे पर लोग जमकर थिरके तो कहीं विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस दौरान बड़े और छोटे सभी नए वर्ष के स्वागत के लिए आतुर दिखे।
महिला और बाल उत्थान समिति की ओर से नगर के डा. आलोक मेमोरियल स्कूल में चल रहे नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर और नव वर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम हुए। फिल्मी गानों पर बच्चे और बड़े सभी जमकर थिरके। इस दौरान बच्चों का कोना नामक कार्यक्रम हुआ।
इसमें बच्चों को शिक्षा, सफाई और सुरक्षा का महत्व बताया गया। रात 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को न्यू ईयर विश की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव सीमा शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सीमा शुक्ला ने शिक्षा के साथ सफाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खाना खाने से पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
समिति की अध्यक्ष चंद्र प्रभा शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति के सरंक्षण का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया और नव वर्ष की खुशियां मनाई। इस मौके पर सुभुदा चौहान, तारा देवी, रामबेटी, सुमित्रा राठौर, गीता दुबे, रीता चौहान आदि मौजूद थे। वहीं देवपुरा में भी नए साल पर सांस्कृतिक आयोजन हुए।