फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र में अवकाश पर आए सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी विनोद (34) पुत्र खुशीराम सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में तैनाती झारखंड में थी। विनोद 14 अक्तूबर को एक माह के  अवकाश पर मानिकपुर आए थे। परिवारीजनों के अनुसार बुधवार की रात दीपावली पर खूब पटाखे चलाए।
विज्ञापन

रात में सभी सो गए। सुबह जब उनकी पत्नी सुमन जागीं तो विनोद का शव चारपाई पर पड़ा था। सुमन का शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना थाना बेवर पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें