फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में घुसा मगरमच्छ, मच गई चीखपुकार, पूरी रात दहशत में जागते रहे ग्रामीण; देखें वीडियो

Sun, 15 Feb 2026 10:42 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के एक गांव में घर में आधी रात मगरमच्छ घुस आया। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। रातभर ग्रामीण जागते रहे। सुबह वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
विज्ञापन
घर में घुसा मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर में घर में मगरमच्छ को देखकर अफरातफरी मच गई। चीखपुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस माैके  पर पहुंची। इसके बाद मगरमच्छ को रस्सियों से बांधा। सुबह वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को  ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी नन्हे अपने घर पर पड़े छप्पर के चबूतरा पर सो रहे थे। रात में लगभग सवा दो बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर नन्हे उठे तो पांच फुट से अधिक लम्बा मगरमच्छ दिखा। चीखपुकार सुन ग्रामीण जगमोहन सिंह, जुम्मन खा, राजकपूर, शिव कुमार, ब्रजेश यादव, झम्मन खा, रक्षपाल, सहीम सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग एकत्रित हो गए। 

रात में वन विभाग का नंबर न होने से पुलिस को फोन किया। रात ढाई बजे पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक अनेक सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह, चालक विनोद सिंह ने मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर रस्सी से बांध लिया। 
विज्ञापन


सुबह पांच बजे वन विभाग के कर्मचारी वन दरोगा सुशील तिवारी, अशोक कुमार, मुकेश कुमार माैके पहुंच गए। सुबह सात बजे के लगभग वन विभाग की टीम मगरमच्छ को ले गई। वन दारोगा सुशील तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल में छोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें