फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती की गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
इसी जगह पर हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा में सोमवार रात को युवक और युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।  दोनों के शव डेयरी के समीप पडे़ मिले। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था। युवक की उम्र युवती से दोगुनी थी। युवती की छह मई को शादी होनी थी।इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आशंका ऑनर किलिंग की जताई जा रही है लेकिन दोनों के परिजन गांव में मौजूद मिलने से मामला उलझ गया है।
विज्ञापन


गांव चंदापुर निवासी रामशरन शाक्य (40) गांव में ही दूध की डेयरी चलाता था। वह शादीशुदा था और उसके एक 14 वर्ष की पुत्री भी है। उसके गंव की ही 20 साल की युवती से बीते तीन साल से प्रेम संबंध थे।  दोनों अक्सर डेयरी पर मिलते थे। प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर युवती के परिजनों ने उसकी शादी थाना बरनाहल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय कर दी। छह मई को बारात आनी थी। मंगलवार सुबह डेयरी के पास युवती और रामशरन की लाशें मिलीं। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। दोनों के शव पास-पास पड़े थे। मौके पर कोई भी हथियार या खोखे नहीं मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई लेकिन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। आशंका ऑनर किलिंग की जताई जा रही है। इस मामले में मृतक रामशरन के भाई वीरेंद्र शाक्य ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें