फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में बुधवार की सुबह खेत पर जा रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में युवक को परिवारीजन आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में फीरोजाबाद के समीप युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी सुमित (20) पुत्र जयविंद सिंह बुधवार को सुबह अपने खेत में जा रहे थे। सुबह 6:30 बजे के लगभग जब वह साइकिल से मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग पर घिरोर पुलिया के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन के चालक ने रौंद दिया। सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।  सूचना पर पहुंचे परिवारीजन और ग्रामीण सुमित को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले जाने लगे। जब वह फीरोजाबाद पहुंचे तभी सुमित की मौत हो गई। परिवारीजन शव वापस लाए। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें