फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पीएम हाउस पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कुचैला में रात बाइक सवार चार हमलावरों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में मृतक कमलेश के पिता ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि 27 मई को गांव में भागवत कथा के दौरान मृतक कमलेश के बडे़ भाई प्रवेश का नगला उदी निवासी अनिल के साथ विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। घटना के दूसरे दिन आरोपी ने प्रवेश और भाई कमलेश को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात कमलेश कुचेला तिराहे पर स्थित लकी मोबाइल की दुकान पर बैठा था। तभी अनिल, संजू निवासी नगला उदी, नीलम निवासी नगला रामचरण बड़ागांव थाना दन्नाहार अपने एक अज्ञात साथी के साथ पहुंचे। कमलेश के साथ गाली-गलौज करने के बाद गोली मार दी। मौके पर ही मौत होने के बाद आरोपी भाग गए। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दविश दी। लेकिन कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। 

प्रत्यक्षदर्शी दुकानें बंदकर भागे
मैनपुरी। कमलेश के साथ हुई घटना को प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा। लेकिन दहशत के चलतेे अन्य दुकानदार गोली चलते ही शटर बंद कर भाग गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के घरों के दरवाजे बंद हो गए। बताते हैं की घटना के करीब एक घंटे बाद उक्त घटना की जानकारी परिवारीजनों को हो सकी। 
विज्ञापन


मृतक का भाई था हमलावरों का निशाना
मैनपुरी। मृतक कमलेश का भाई प्रवेश हमलावरों का शिकार था। वो प्रवेश की हत्या करने के इरादे से ही आए थे। लेकिन वो दुकान पर मौजूद नहीं था। गोली लगने से पहले हमलावरों और कमलेश के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें