रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फगौली कुर्मियान गांव में शनिवार को नाला खुदाई के दौरान जेसीबी पलटने से एक मजदूर युवक की दब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
शनिवार दोपहर तीन बजे गांव के पास सिंचाई विभाग बाराबंकी नाले की खोदाई करवा रहा था। खोदाई में लगी जेसीबी पुल से पास नाले से उतारते समय अनियंत्रित हो पलट गई। इससे नीचे दब कर काम कर रहे मजदूर पृथ्वीपाल (22) पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम अगनापुर, थाना टिकैतनगर, जिला बाराबंकी की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल गजेन्द्र पाल सिंह ने शव का बाहर निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।