फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद भाई के घर में लगाई आग

Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तारापुर में शुक्रवार रात विवाद के बाद आरोपी ने भाई के घर में आग लगा दी। घर में मौजूद परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। आग में घर में रखी हजारों की नकदी और सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव तारापुर निवासी सालिकराम और उसके भाई पूरन, पन्नालाल गांव में ही अलग मकान में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को सालिकराम की पुत्री बबली खेत से घर लीपने के लिए मिट्टी लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में चाचा पूरन, पन्नालाल से उसकी कहासुनी हो गई। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले को वहां रफा-दफा कर दिया गया। शुक्रवार रात करीब दो बजे आरोपियों ने सालिकराम के घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जानकारी होने के बाद घर में मौजूद परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। जब तक आग पर काबू हो पाता तब तक घर में रखी 25000 की नकदी और पांच कुंतल धान, दो पैकेट आलू आदि सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर पहुंची दमकल ने घर में लगी आग पर काबू किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें