फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन लूटने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
rape ka Aaropi aur uska sathi giraftar. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुकिंग कराकर बेवर के गांव नवीगंज के समीप वैन लूटने वाले दो युवकों को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला बैदनटोला निवासी अश्वनी वैन बुकिंग पर चलाता है। 11 जुलाई की शाम दो युवकों ने किशनी के लिए उसकी वैन बुक कराई थी। अश्वनी वैन लेकर किशनी जा रहा था। रास्ते में बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नवीगंज के समीप उसके साथ मारपीट करते हुए दोनों युवक वैन लेकर फरार हो गए। उसने घटना की तहरीर नवीगंज चौकी पुलिस को दी। साथ ही वह खुद भी अपनी वैन की तलाश में लगा रहा। गुरुवार की शाम वह कुरावली कस्बे में जीटी रोड किनारे एक दुकान पर बैठा था, तभी वैन लूटने वाले दोनों युवक उसे दिख गए। उसने दोनों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों में एक दीपू पाल निवासी ग्राम भिटारा, किशनी और दूसरा अरविंद पाल निवासी ग्राम पीरपुर बिछवां है। युवकों ने बताया कि उसके तीन साथी नेकसे निवासी पीरपुर थाना बिछवां, दीपेश निवासी ग्राम प्रतापपुर, भोगांव, लालू नट निवासी भिटारा, किशनी इस समय एटा जेल में बंद हैं। बताया कि ये लोग किराए पर गाड़ियों की बुकिंग करके उसे लूटकर बेच डालते हैं। नोएडा के सेक्टर 62 से इनोवा और गाजियाबाद के विजय नगर से स्विफ्ट डिजायर लूटकर दोनों चालक को एटा में फेंका था। ये लोग लूटे गए वाहन इटावा चौबिया थाना के ग्राम गुलेलपुर के राशन डीलर जितेंद्र यादव को देते थे। वह गाड़ियों को बेचकर उन्हें रकम देता है। इनके खिलाफ एटा सिटी, एटा देहात, मलावन आदि थानों में दर्ज हैं। इनका एक साथी राम कुंवर ग्राम पीरपुर थाना बिछवां बाइकें उड़ाने में माहिर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें