फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ रुपये के लिए भाई की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव(मैनपुरी)। थाना भोगांव क्षेत्र में सोमवार को उधारी के तीन सौ रुपये बड़े भाई से मांगना महंगा पड़ गया। बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए उसके पुत्र और पत्नी को भी मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। गंभीर हालत में व्यक्ति जैसे तैसे थाने पहुंचा, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हत्यारोपी पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी मोहनलाल शाक्य (42) पुत्र रामसिंह अपने मकान में ही परचून की दुकान करता था। मोहनलाल के पुत्र गुलशन के अनुसार उसके ताऊ सोनेलाल ने तीन सौ रुपये का सामान दुकान से उधार लिया था। सोमवार को मोहनलाल ने उधारी के रुपये सोनेलाल से मांगे। इस पर सोनेलाल आगबबूला हो गए। वह अपने पुत्र जितेंद्र के साथ दुकान पर पहुंच गए। वहां लाठी डंडों से मोहनलाल को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पुत्र गुलशन (17) और पत्नी शारदा को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गंभीर हालत में पैदल चलते हुए मोहनलाल थाने तक पहुंच गया। थाने पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल मां और पुत्र को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हत्यारोपी पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें