फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक आफ इंडिया से लाखों की चोरी

Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र में बैंक आफ इंडिया की शाखा से चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कैश बाक्स को तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद चोर सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ ले गए। उक्त घटना से बैंक सुरक्षा इंतजामों की पोल एक बार फिर खुल गई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर बैंक अधिकारियों से जानकारी जुटाई। थाना पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


एसपी देवरंजन वर्मा की ओर से सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में बैंकों की रोजाना चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके रविवार देर रात थाना एलाऊ क्षेत्र स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में चोरी की वारदात ने पुलिस और बैंक प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। रविवार देर रात बैंक शाखा के मुख्य गेट का ताला काटकर चोरों ने पहले तो कैश बाक्स तोड़ने की कोशिश की लेकिन जब नाकाम रहे तो वहां रखे सात कंप्यूटर, तीन प्रिंटर, एक स्कैनर चुराकर निकल गए। चोर बैंक में लगा एक सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ ले गए। चोरों ने बैंक में लगे कैमरे और अलार्म भी क्षतिग्रस्त कर दिया। देर रात बैंक में चोरी की इस वारदात की जानकारी होने के बाद एसपी देवरंजन वर्मा मौके पर पहुंच गए। वहां बैंक अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। देर रात पुलिस ने चोरों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। ब्रांच मैनेजर शिव करन खन्ना की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें