फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से दो की मौत

Mon, 25 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बालक समेत दो लोगों की सोमवार को तालाब में डूबकर मौत हो गई। बालक केे शव को पंचनामा कर दफना दिया गया। जबकि ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत बेलहरी गांव निवासी गुलाम नबी (50) पुत्र मुसाहिद सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे, मगर वापस नहीं लौटे। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी कुछ लोगों ने गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब में किसी का शव उतराने की सूचना दी।

परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शव गुलाम नबी का था। ग्रामीणों ने शव तालाब से निकलवाने के साथ ही थाने में खबर दी। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पैर फिसलने से तालाब में डूबकर गुलाम नबी की मौत हुई होगी।
विज्ञापन


उधर, रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदानपुरवा निवासी आरिफ का आठ वर्षीय पुत्र कज्जन गांव के बाहर खेलने गया था। पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिरकर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद कज्जन का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें