फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का शव बुधवार सुबह क्रिश्चियन मैदान में बरगद के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। युवक का गला रस्सी से घाेंटा था। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन

 
मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर सात ए का रहने वाला प्रदीप कुमार (35) शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात को वह परिवारीजनों से गोला बाजार रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर चला गया। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने परिवारीजनों को उसकी मौत की सूचना दी। प्रदीप की लाश नगर के क्रिश्चियन मैदान में एक बरगद के पेड़ के नीचे पड़ी मिली। उसके गले में फंदा लगाए जाने के निशान थे। परिवारीजनों का आरोप है कि प्रदीप की गला घोंटकर हत्या की गई है। लेकिन हत्या करने वाले कौन हैं। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परिवारीजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें