फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार सुबह जहरखुरानी का शिकार हुए युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह पांच बजे के लगभग रोडवेज बस स्टैंड भोगांव के समीप एक रोडवेज बस का परिचालक यात्री को अचेतावस्था में बस से धक्का दे गया था। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां युवक की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर युवक की पहचान डिंपल (35) पुत्र रामदीन निवासी महिगंावा जनपद हरदोई के रूप में हुई। हल्का होश आने पर डिंपल ने बताया था कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। रविवार की रात दिल्ली से बस में कानपुर के लिए बैठा था। साथ में बैठे युवक ने उससे चाय पीने के लिए कहा। चाय पीने पर वह अचेत हो गया। जहरखुरान उससे आठ हजार की नकदी, मोबाइल और सामान ले गया। जिला अस्पताल में रात 2:15 बजे के लगभग डिंपल की मौत हो गई। आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के लिए हरदोई पुलिस से संपर्क किया। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें