फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गए युवक की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मोहल्ले से थोड़ी दूरी पर नाले में पड़ा मिला। मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के मोहल्ला महमूद नगर निवासी निजाम (28) पुत्र सुमान अली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सात जुलाई को निजाम मजदूरी के लिए मोहल्ले के ही साबिर खां के साथ ग्राम महुआहार गया था। सोमवार को निजाम का शव आगरा रोड पर अंबेडकर छात्रावास के समीप नाले में पड़ा मिला। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
शव विच्छेदन गृह पर आरोपी शाबिर खां भी पहुंच गया। पुलिस ने वहीं से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक केे भाई यासीन ने तहरीर दी है। इसमें कहा कि सात जुलाई को मोहल्ल का ही  साबिर उसके भाई निजाम को मजदूरी के लिए महुआहार की कहकर ले गया था। वहां मकान बना रहा था। 14 जुलाई को सुबह साबिर उसके घर के बाहर आया। बताया कि निजाम कल शाम मजदूरी छोड़ आया है। उसके पैसे देने आया है। कुछ देर में नाले में शव पड़े होने की जानकारी मिली। तहरीर में कहा कि तीन वर्ष पूर्व साबिर के पिता कल्लन खां ने धमकी भी दी थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में भी नहीं स्पष्ट हुआ मृत्यु का कारण
निजाम की मौत का कारण पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हुआ है। उसके  शरीर पर सिर्फ बांयी आंख के नीचे चोट का निशान था। यह चोट ऐसी नहीं थी जिससे मौत हो सके। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण जानने के लिए विसरा प्रजर्व किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें