फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पर लाखों की धांधली का आरोप

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने डीएम को शपथ पत्र पर ज्ञापन देकर पालिकाध्यक्ष और उनके पति पर मनमाने तरीके से लाखों का गोलमाल करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पालिकाध्यक्ष अपने रिश्तेदारों को टेंडर देकर मनमाने ढंग से काम करा रहीं हैं। पालिका के सभी कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन के अंदर वित्तीय अनियमितताओं की जांच किसी सक्षम अधिकारी से शुरू नहीं कराई गई तो वह नगर पालिका के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शिवराम सिंह चौहान ने डीएम को शपथ पत्र के साथ ज्ञापन देते हुए पालिकाध्यक्ष और उनके पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष और उनके पति ने जलकल विभाग, प्रकाश विभाग, नया सवेरा योजना, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के तहत लाखों रुपये के टेंडर अपने रिश्तेदारों को देकर लाखों रुपये का गोलमाल किया है। कोई भी कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। घटिया स्तर की सामग्री ऊंचे दामों में खरीदी जा रही है। हिंदपुरम और नगला कीरत में पालिका की लाखों रुपये की भूमि बिना नीलामी कराए लाखों रुपये लेकर मनमाने ढंग से आवंटित कर दी गई है। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि पालिकाध्यक्ष और उनके पति पर 77 लाख रुपये से अधिक का बैंक ऋण था जिसे उन्होंने अदा किया है। इतनी बड़ी धनराशि उनके पास कैसे और कहां से आई इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए। पालिकाध्यक्ष के पति द्वारा आर्यसमाज मंदिर के सामने करोड़ों रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया जा रहा है। उनके द्वारा पालिका कर्मियों से पैसे मांगे जाते हैं जो नहीं देता उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि तीन दिन के अंदर वित्तीय अनियमितताओं की किसी सक्षम अधिकारी से जांच शुरू नहीं कराई गई तो वह नगर पालिका के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

साजिश के तहत छवि खराब करने के लिए ऐसे अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। पालिका के कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है और न ही उनके पति द्वारा पालिका के कार्यों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप किया जा रहा है।
विज्ञापन

                                                     साधना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें