फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के व्यापारी की कार से चोरी की कोशिश

Sun, 24 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा के समीप अभी तक कई लोग टप्पेबाजों का शिकार हो चुके हैं। रविवार को आगरा के एक व्यापारी के साथ भी कुछ ऐसी ही वारदात होती इससे पहले ही किशोर को रंगेहाथों पकड़ लिया। व्यापारी ने किशोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तहरीर पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


आगरा के दयाल बाग निवासी संजय तिवारी खाद बीज का व्यापार करते हैं। रविवार को वह जाइलो कार से मैनपुरी स्थित एक बीज भंडार की दुकान पर आ रहे थे। तभी करहल चौराहा के समीप जब उन्हाेंने कार को धीमा किया तभी एक किशोर ने उन्हें गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने की बात कही। उन्होंने गाड़ी रोककर देखा तो वहां से काला आयल बह रहा था। शक होने पर उन्होंने देखा की एक किशोर कार का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था। संजय ने तुरंत ही उसे पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पूछताछ में उसने बताया कि विकास नाम का युवक उससे चोरी करवाता है। पूर्व में वह कई गाडियों से लैपटॉप और नकदी चोरी कर चुका है। इसके बाद संजय और साथी नवीन गुप्ता उसे पकड़कर थाने ले आए, वहां पूछताछ के बाद एसएसआई ने दूसरे युवक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। संजय की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टप्पेबाजी का तरीका
मैनपुरी। कोतवाली में बैठे किशोर ने बताया कि रास्ते से गुजरने वाली गाड़ी क्रासिंग के समीप धीमी होती है। तभी वो जला हुआ आयल लेकर चुपचाप से गाड़ी के इंजन पर फेंक देता है। चालक को आयल टपकने या धुआं उठने की बात कहता है। इसके बाद चालक जैसे ही जल्दबाजी में गाड़ी से उतरने के बाद बोनट खोलता है तभी वो कार में रखी हुई नकदी, बैग, लैपटॉप चोरी कर रफूचक्कर हो जाते हैं। कभी किसी गाड़ी में सूजा लगाकर पंचर करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम भी देते हैं। उसने बताया कि विकास उसे प्रति चोरी के पांच सौ रुपये भी देता है। अब तक वो कई लोगों को टारगेट बना चुके हैं, लेकिन इस बार वह पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें