फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शिक्षक का शव

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश की। सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी रजत पांडेय (28) मैनपुरी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। स्कूल से जाने के बाद रजत दन्नाहार स्थित अपने भाई प्रसन्न पांडेय की दुकान पर ट्यूशन पढ़ाते थे। बुधवार शाम प्रसन्न चले गए। रजत दुकान पर रुक गए। देर रात तक जब रजत गांव नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने पड़ोसी दुकानदार को फोन कर जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि रजत दुकान से जा चुके हैं।
परिवारीजनों ने रात में ही तलाश शुरू की। तलाश के दौरान रजत का शव और बाइक थाना दन्नाहार क्षेत्र में दन्नाहार के समीप लोअर गंगा नहर के किनारे खड्ड में पड़ा हुआ था। रजत का शव मिलने की जानकारी होते परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें