फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में पथराव

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सौतियाना में अशोक राठौर का मकान है। अशोक के अनुसार उसके चचेरे भाई सियाराम ने उसके मकान पर ताला डाल रखा है। रविवार को इसकी पंचायत रखी गई थी। अशोक परिवारीजनों के साथ पंचायत के लिए सियाराम के घर पहुंचे। आरोप है कि सियाराम ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों से पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले में लोग दहशत में आ गए। किसी ने कोतवाली पुलिस को पथराव की सूचना दी। पुलिस ने अशोक राठौर, सुरजीत, संजोग और अजीत तथा दूसरे पथ के सियाराम, रामजीत, महेश, राजेंद्र, टिंकू, आकाश और धीरज को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें