बुधवार रात गांव सिंकदपुर में पुलिस की छापामार कार्रवाई चार घंटे तक चली। इस दौरान बरामद हुए 60 गोवंशों को पुलिस ने गुरुवार को वृंदावन की एक गौशाला भेज दिया। वहीं, पुलिस की ओर से सिकंदपुर निवासी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि पुलिस ने सीओ सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में बुधवार को शहर के पास स्थित सिकंदरपुर गांव में छापा मारा था। छापामार कार्रवाई रात लगभग आठ बजे शुरू हुई और रात 12 बजे तक चली। पुलिस टीम ने सबसे पहले गांव निवासी हकला और गुलाब के घर छापा मारा। उक्त आरोपी साथियों साथ गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखकर सभी भाग खडे़ हुए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया। आरोपी गुलाब और हकला के घर से पुलिस ने 60 से अधिक गोवंश बरामद किए। सीओ सिटी ने बरामद गोवंशों को वाहनों में लदवाकर पुलिस लाइन भेजा। गुरुवार सुबह एसएचओ कोतवाली ने आरोपी हमीद, मुन्ना, चंदुआ, जुगनू और बौना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। सभी बरामद गोवंश वृंदावन की एक गौशाला के लिए रवाना कर दिए हैं।