फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पुलिस को की रौंदने की कोशिश

Thu, 11 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गाोवंश
विज्ञापन
 थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह जब एक गोवंश से लदे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक खड्ड में फंस गया। घेराबंदी कर पुलिस ने चार तस्करों को हिरासत में लिया। ट्रक में
विज्ञापन

50 गोवंश बरामद किए, जिनमें से 41 मर गए थे। सभी तस्करों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे थानाध्यक्ष नीरज तोमर को थाना क्षेत्र के फर्दपुर मार्ग पर एक ट्रक में गोवंश लादकर ले जाने की सूचना मिली। उन्होंने गांव औरंध की ओर से ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रक खड्ड में फंस गया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ट्रक में बैठे तस्कर शहजादे उर्फ मुट्टा, फरजान निवासी गांव सिकंदरपुर थाना कोतवाली, साबिर खान निवासी कटरा शमशेर खां जिला इटावा और राशिद निवासी लेबिल रोड इटावा को गिरफ्तार किया। ट्रक में तलाशी के दौरान हाथ-पैर बांधकर करीब 50 बछडे़ एक दूसरे पर लादकर भरे हुए थे, जिनमें से 41 मर चुके थे। पुलिस ने पकडे़ गए चारों की गो-तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें