फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टंेपो चालक की मौत

Thu, 11 Aug 2016 11:06 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
रामपुर कारखाना/देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर टेंपो और मैजिक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के भटनी दादन गांव के साबिर खान पुत्र रहमतुल्लाह टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को वह टेंपो लेकर कसया गया था। वापस लौटते समय हेतिमपुर पेट्रोल पंप के पास हाटा की ओर से आ रही मैजिक से उसकी टक्कर हो गई।

इसमें टेंपो चालक साबिर खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मैजिक में बैठे हेतिमपुर मठिया के बृजभान पुत्र दहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हेतिमपुर पिकेट के सिपाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए कसया सीएचसी भेजा और साबिर का शव कब्जे में लिया। एसओ मृत्युंजय पाठक का कहना है कि नेशनल हाईवे पर टेंपो और मैजिक में भिड़ंत हो गई। इससे टेंपो चालक साबिर खान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें