फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस

Sun, 11 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
भोजीपुरा के युवक की लालकुआं में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव अहिरवा निवासी मृतक छात्र के हत्यारों का पता लगाने के लिए अब पुलिस मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है। नौ सितंबर को छात्र का शव थाना दन्नाहार क्षेत्र में नहर के पास मिला था। अंगौछा से गला दबाने के बाद चेहरे पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। घटना के दिन एक ही नंबर से कई बार कॉल किए गए थे। पुलिस ने मामले को प्रेम-प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

गांव अहिरवा का रहने वाला पवन तिवारी (19) आठ सितंबर को मोहल्ला हरिदर्शन नगर में कोचिंग पढ़ने आया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने काफी तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौ सितंबर की देर शाम पवन का शव थाना दन्नाहार क्षेत्र में नहर के समीप मिला थी। उसकी अंगौछा से गला दबाकर हत्या की गई थी। चेहरे पर भी चाकू के कई निशान थे। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल से की गई कॉल डिटेल निकलवाने के बाद कई संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है। काल डिटेल में पता चला है कि घटना वाले दिन एक नंबर पर कई बार बात की गई। पुलिस अब युवक का पता लगाने में जुट गई है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह का कहना है कि कई अहम सुराग मिले हैं।

आधा पचा खाना हो सकता है अहम सुराग
मैनपुरी। छात्र की हत्या गायब होने के कुछ घंटो बाद ही कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि रात करीब नौ से दस के बीच हत्या की गई होगी। मौत से करीब दो घंटे पहले उसने खाना भी खाया था। एक सामान्य व्यक्ति को खाना पचाने के लिए चार से पांच घंटे का समय लगता है। लेकिन पोस्टमार्टम में छात्र के पेट में आधा खाना अधपचा था। यानि वो जिन लोगों के साथ था उन्होंने किसी होटल या ढाबे पर खाना खाया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें